देश / राष्ट्रीय

शहीद भगत सिंह सेना के द्वारा महादेव के पवित्र माह में पहला महिला मिलन सम्मेलन

First Mahila Milan Conference in the holy month of Mahadev by Shaheed Bhagat Singh Sena

PTG NEWS| शहीद भगत सिंह सेना के द्वारा महादेव के पवित्र माह में पहला महिला मिलन सम्मेलन ग्राम निठारी का पुराना बरात घर सेक्टर 31 नोएडा गौतम बुध नगर में आयोजित किया  गया। जिसमें शहीद भगत सिंह सेना की सेक्टर 8 सेक्टर 9 सेक्टर 10 सेक्टर 16 सेक्टर 53 दिल्ली वह ग्राम निठारी की महिलाएं सम्मिलित हुई।
आप सभी को बताना चाहेंगे कि शहीद भगत सिंह सेना के द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए प्रति सप्ताह सप्ताहिक बैठक व मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है साथ ही समय-समय पर प्रशासनिक अधिकारियों  मार्गदर्शक दिलवाया  जाता है ताकि कानूनी जानकारी भी महिलाओं को पता चल सके और और देश के गद्दारों को पहचानने में उन्हें मददत मिल सके।
ताकि आने वाले समय में देश व समाज और धर्म राष्ट्र के हित में मातृशक्ति की जो अपनी अहम भूमिका होने वाली है  उसे निभा सके।
इसी उद्देश्य से संगठन के द्वारा प्रति सप्ताह बैठक आयोजित की जाती है संगठन के द्वारा पहली बार महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।
जिसकी रूपरेखा कमला सामंत जी, अन्नू, सुमन, प्रिया, गीता, सीमा, सोनिया ,प्रीति, प्रेमा , रेनू, सुनीता, रेखा, राधा और उनके कुछ मुख्य साथियों ने बनाई महिला सम्मेलन में 200 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।
मातृशक्ति इतनी बड़ी संख्या में निठारी के बरात घर में कभी नहीं आई है और आज उनका सम्मिलित होना वो भी एक सामाजिक सम्मेलन में यह संगठन के लिए बड़े ही गौरवान्वित करने वाली बात है।
इन मातृशक्ति का सहयोग करने के लिए संगठन के युवा साथियों ने उनका साथ दिया जिसमें नगर अध्यक्ष सतीश, अनिकेत, अभिषेक, पवन, सोनू, गायत्री, पार्वती, वितिन, शिवम, स्वयंसेवक अशोक भाजपा के नेता अखिलेश आनंद साउंड के द्वारा सहयोग दिया गया मुख्य वक्ता के तौर पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की राष्ट्रीय संयोजिक ममता सहगल के द्वारा महिलाओं को अपने बच्चों को संस्कृति सभ्यता व धर्म के साथ जुड़ कर आगे बढ़ने की इच्छा पैदा करने के लिए कहा गया। साथ ही उन्होंने कहा कि इतनी भागदौड़ भरी जिंदगी से आगे बढ़कर हम अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देना होगा अन्यथा आने वाले समय में हालात बहुत ज्यादा खराब हो सकते हैं।
महिलाओं के माध्यम से  कुछ बाते निकल कर आई जिसमे उनका कहना था की देश में सबसे पहले सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून बने  और वह सभी पर समान रूप से लागू भी हो साथ ही अपने बच्चों को मंदिर ले जाना भी प्रारंभ करना होगा क्योंकि जब तक बच्चे मंदिर नहीं जाएंगे वह भारत की संस्कृति सभ्यता व सनातन धर्म को नहीं समझ पाएंगे इस प्रकार के विचारों को उन्होंने बताया आई हुई मातृशक्ति का प्रधानमंत्री भारत सरकार से निवेदन था कि जल्द से जल्द देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाए वरना देश में गृह युद्ध निश्चित होगा।
भारत के अस्तित्व को बचाने के लिए सरकार जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने पर कार्य करें साथ ही महिलाओं का कहना था कि पूरे देश को खड़े होकर भी उनका समर्थन करना होगा।
आज देश के हित में यही है कि जल्द से जल्द देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बने और वह कानून सभी पर समान रूप से लागू भी हो राष्ट्रीय महासचिव धर्मेंद्र मामा जी के द्वारा देश में घट रहे हालातों पर बारीकी से चर्चा की गई।
उन्होंने सभी मातृ शक्तियों को आने वाली विपदा से रूबरू कराया साथ ही जब भी देश व समाज और राष्ट्र धर्म को उनकी जरूरत हो उन से लड़कर सामने खड़े होने की क्षमता प्रदान करने के लिए कहा ताकि देश व समाज व राष्ट्र धर्म को बचाया जा सके देश में सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून भी बनवाए जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button