जातिगत जनगणना में ‘नो कास्ट कॉलम’ के मुद्दे को सोसाइटी वालों का साथ मिला
नोएडा l भारत जागरूक नागरिक संगठन द्वारा नोएडा के सेक्टर 74 के सुपरटेक केप टाउन सोसायटी में ‘नो कास्ट कॉलम’ के मुद्दे पर सोसाइटी के रेजिडेंटस को जागरूक किया गया l
संगठन के अध्यक्ष शैलेंद्र वर्णवाल ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केप टाउन सोसायटी के लेक गार्डन ग्राउंड में सैकड़ो रेजिडेंट योग करने एकत्रित हुए l जातिगत जनगणना में सभी से शामिल होने की अपील की गई l
इस अवसर पर एओए अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति प्रत्येक देशवासियों को है l जिनको अपनी जाति बतानी है वह जातिगत जनगणना में उल्लेख करें और साथ में सरकार को यह भी प्रावधान करना चाहिए कि जिनको जाति पर यकीन नहीं है उन लोगों के लिए जातिगत जनगणना में ‘नो कास्ट कॉलम’ बनाएं l
लेक गार्डन ग्राउंड में दयाराम चौरसिया द्वारा प्रतिदिन प्रातः निशुल्क योग कराई जाती है l आज के जागरूकता कार्यक्रम में भारत जागरूक नागरिक संगठन अध्यक्ष शैलेंद्र वर्णवाल सोसाइटी अध्यक्ष अरुण शर्मा विक्रम सेठी,राम कुमार मिश्र अमित अवस्थी,विनोद गुप्ता हर्ष गर्ग आदि बड़े संख्या में रेजिडेंट मौजूद रहे l



