थाना सेक्टर-113 नोएडा द्वारा 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Noida llथाना सेक्टर-113 नोएडा द्वारा 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 04 बैटरी, 01 टीवी, 02 मोबाइल, 02 टैबलेट SAMSUNG कम्पनी, 01 लैपटॉप, 01 डीवीआर, 01 मोटरसाइकिल व घटना में प्रयुक्त 01 हथौडी ,01 कटर व 01 स्कूटी बरामद।
दिनांक 11.01.2026 को थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से मु0अ0सं0 0017/26 धारा 305/331(4)/317(2)/317(4)/3(5) BNS में वांछित चल रहे 02 अभियुक्त 1.जय कुमार चौधरी उर्फ लविश उर्फ मिट्ठू पुत्र फैकू चौधरी 2.राममोहन पुत्र भूरे सिंह को ग्रीन बेल्ट, सेक्टर-123 के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 04 बैटरी, 01 टीवी, 02 मोबाइल, 02 टैबलेट SAMSUNG कम्पनी, 01 लैपटॉप, 01 डीवीआर, 01 मोटरसाइकिल व घटना में प्रयुक्त 01 हथौडी ,01 कटर व 01 स्कूटी सफेद रंग बरामद हुयी है।



