
PTG NEWS| ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पैरामाउंट इमोशन क्लब में सीएचसी गवर्नमेंट हॉस्पिटल बिसरख एवं भाजपा बिसरख मंडल के सौजन्य से निशुल्क कोविड वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किया गया, जिसमें 12 से 14 साल, 15 से 18 साल व 18 से ऊपर के सभी लोगो के लिए फर्स्ट डोज, सेकेंड डोज, बूस्टर डोज वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया। इस कैंप में लगभग 350 सौ लोगों ने अपनी वैक्सीनेशन लगवाई।
इस शिविर को आयोजित कराने में मुनेश सिंह राजावत, कैलाश, आनंद शर्मा, मंजुल, साकेत, चंदन चौधरी की विशेष भूमिका रही।



