नोएडा एथॉरिटी के इंदिरा गांधी कला केंद्र ऑडीटोरियम में शिक्षक दिवस के अवसर पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पुरा छात्र परिषद का संगम हुआ
On the occasion of Teacher's Day at the Indira Gandhi Kala Kendra Auditorium of Noida Authority, there was a confluence of the students' council of Allahabad University.

PTG NEWS| नोएडा एथॉरिटी के इंदिरा गांधी कला केंद्र ऑडीटोरियम में शिक्षक दिवस के अवसर पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पुरा छात्र परिषद का संगम हुआ जिसमें कई वरिष्ठ पुरा छात्र शामिल हुए। कार्यक्रम का मकसद था टीचर्स डे पर दिल्ली और NCR में शिक्षण कार्य करने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एलुमनाई शिक्षकों को सम्मानित करना।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व IAS पद्मश्री से सम्मानित डॉ. दया प्रकाश सिन्हा और छत्तीसगढ़ के पूर्व लोकायुक्त जस्टिस एस. एन. श्रीवास्तव मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान करीब 20 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें मोमेंटो और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान AUAA के उपाध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व प्रॉक्टर माताम्बर तिवारी जिनको 50 साल का पढ़ाने का अनुभव है उनको सम्मानित किया। इस दौरान इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पुरा छात्र रहे रिटायर्ड IAS सुरेश कुमार सिंह (अध्यक्ष, AUAA) और एम. के. सेठ (उपाध्यक्ष AUAA) और राजकुमार सचान (संस्थापक, AUAA) द्वारा लिखित किताब को बतौर उपहार शिक्षकों को दिया गया।
इस दौरान सरस्वती वंदना, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलगीत और गुरू वंदना को त्यागराजन सेंटर ऑफ म्यूजिक एंड डांस नोएडा की तरफ से प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय एलुमनाई एसोसिएशन की तरफ़ से सुरेश कुमार सिंह (अध्यक्ष, AUAA) नवीन चंद्रा (महासचिव, AUAA) अमिताभ तिवारी (सांस्कृतिक सचिव), आलोक सिन्हा (प्रेस सचिव) विकास शर्मा (कोषाध्यक्ष) विवेक मिश्रा ( उप सचिव) और संजय मिश्रा (सदस्य, AUAA) मौजूद रहे।



