देश / राष्ट्रीय

प्रयागराज मण्डल ने अपने सभी पैसेंजर ट्रैन मैनेजर को को दिया प्रमोशन का तोहफा

Prayagraj Mandal gave promotion gift to all its passenger train managers

PTG NEWS| कोरोना महामारी के बाद ट्रेन गार्डों को मिली प्रोन्नति|
गार्ड सचिन मिश्रा बने सीनियर मेल/एक्सप्रेस मैनेजरटूंडला। कोरोना महामारी के दौर में भी बिना रूके अपने काम को अंजाम देने वाले टूंडला हेड क्वार्टर के गार्डों को तोहफा मिला है। ये तोहफा रेल प्रशासन ने रेलकर्मियों की कड़ी मेहनत के मददेनजर देते हुए उनको प्रमोट किया है। लंबे समय बाद प्रमोशन पाने के बाद रेलकर्मियों में भी खुशी की लहर दौड़ गई।
कोरोना महामारी के दौर में जब जीवन थम सा गया था। उस दौरान भी रेल प्रशासन लगातार मालगाड़ियों का संचालन जारी रखकर देश के कोने-कोने में लोगों को ऑक्सीजन के अलावा खानपान एवं दवा सामग्री मुहैया करा रहा था। उस दौरान जान को जोखिम में डालकर कड़ी मेहनत का परिणाम रेल प्रशासन ने दो वर्ष बाद गार्डों को प्रोन्नति देकर दिया। इस प्रोन्नति की श्रृंखला में हेडक्वार्टर के गार्ड सचिन मिश्रा को सीनियर पैसेंजर ट्रेन से सीनियर मेल-एक्सप्रेस ट्रैन मैनेजर के पद पर प्रोन्नति दी गई। जिसको पाकर टूंडला रेलकर्मियों ने रेल प्रशासन के इस निर्णय की सराहना की है। NCRES टूंडला ब्रांच ने सचिन मिश्रा के पड़ोउन्नति पर खुशी जाहिर की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button