देश / राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री करेंगे प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव का उद्घाटन

Prime Minister will inaugurate Pramukh Swami Maharaj Centenary Festival

PTG NEWS| अहमदाबाद गुजरात में एक माह 15दिसंबर 2022 से 15जनवरी 2023 तक चलने वाले प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव का शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जायेगा।
प्रमुख स्वामी महाराज के 100वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किया जाने वाला यह महोत्सव 600एकड़ की विशाल नगरी में, 50000 से ऊपर वालंटियर्स के सहयोग से देश विदेश से पधार रहे करोड़ों हरि भक्तों द्वारा हर्षोल्लास से मनाया जायेगा। इसकी महोत्सव की तैयारियों का जायज़ा गृहमंत्री अमित शाह द्वारा स्वयं लिया जा रहा है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री के साथ-साथ देश की सभी जानी मानी हस्तियों को इस महोत्सव के लिए आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विशेष रूप से निमंत्रण दिया गया है।
यू.एस.ए., यू.के., पापुआ न्यू गिनी, सिंगापुर, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया सहित विश्व के कई देशों में भी भव्य रूप में प्रमुख स्वामी महाराज का शताब्दी महोत्सव मनाया जा रहा है।

बी.ए.पी.एस. संस्था द्वारा बताया गया है कि अहमदाबाद के पश्चिमी छोड़ पर सरदार पटेल रिंग रोड़ पर 600एकड़ भूमि पर प्रमुख स्वामी महाराज नगर का निर्माण किया गया है। मुख्य प्रवेश द्वार पर 280फिट चौड़ा और 51फिट ऊँचा विशाल प्रवेश द्वार बनाया गया है। 15 फिट ऊँचे आधार पर बनी 30फिट ऊँची मूर्ति पर देश विदेश से आने वाले लोग अपनी श्रद्धांजलि दे सकेंगे। नगर 5प्रखंडों में विभाजित किया गया है।17एकड़ में फैली बाल नगरी एक अनूठा खंड होगा जिसमें सैकड़ों बच्चे अपना परफॉरमेंस देंगे। एक विराट यज्ञ पुरुष सभागार में एक महीने तक राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय संतों द्वारा प्रवचन दिया जायेगा। साथ ही नगर में लगाए 11लाख से ऊपर पुष्प वृक्षो से नगरी महकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button