SGI कॉन्वोकेशन 2026: शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ 140 छात्राओं को प्रदान की गयी उनकी डिग्रियाँ
नोएडा: देश के प्रतिष्ठित और लोकप्रिय शैक्षणिक संस्थानों में से एक सत्यम ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स (SGI), जो एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय, मुंबई से संबद्ध है, ने आज अपना वार्षिक कॉन्वोकेशन समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय पद्मजा चौहान, एडीजी – वुमेन एंड चाइल्ड सिक्योरिटी ऑर्गेनाइजेशन तथा एडीजी – फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज, उत्तर प्रदेश सरकार, जो अपने उत्कृष्ट नेतृत्व और महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा तथा सशक्तिकरण के प्रति अपने निरंतर प्रयासों के लिए जानी जाती हैं, जिसने उन्हें राष्ट्र के लिए एक सच्ची प्रेरणा और आदर्श बना दिया है द्वारा छात्रों को डिग्रियाँ प्रदान की गईं। कार्यक्रम में संस्थान की चेयरपर्सन डॉ. स्नेह सिंह, सचिव सीए डॉ. प्रदीप गुप्ता, प्राचार्य डॉ. बिनीता अग्रवाल (SCE), प्राचार्य डॉ. नीतू मल्होत्रा (SFI), डॉ. प्रियंका सरकार (HOD, SSJMC), नेहा अग्रवाल (HOD अकादमिक्स, SCE एवं HOD BA, BCom, BSc), प्रीति गोयल (इंडस्ट्री हेड एवं IQAC सेल कोऑर्डिनेटर, SCE), तथा विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि पद्मजा चौहान ने सभी स्नातक विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य में अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने और अपने जुनून का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया। अपने संबोधन में उन्होंने आज के गतिशील पेशेवर परिवेश में सफलता प्राप्त करने हेतु दृढ़ता, अनुशासन और निरंतर सीखने के महत्व पर विशेष जोर दिया।इस समारोह में स्नातक छात्राओं और उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो SGI की शैक्षणिक उत्कृष्टता और समग्र शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और उसके बाद राष्ट्रीय गान से हुई।
संस्थान के कॉन्वोकेशन 2026 में शैक्षणिक सत्र 2024–25 के लिए कुल 140 डिग्रियाँ प्रदान की गईं, जिनमें B.Design, पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा इन फैशन डिज़ाइन, M.Design, B.Ed, BMM तथा M.A. मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म शामिल हैं।
इस वर्ष सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट की छात्रा पुंजी गोयल (लाइफस्टाइल एक्सेसरी डिज़ाइन) को विश्वविद्यालय गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त इशिका जायसवाल (B.A. मास मीडिया – एडवरटाइजिंग एंड PR, बैच 2022–25) को यूनिवर्सिटी टॉपर – चौथा स्थान तथा कॉलेज टॉपर घोषित किया गया।
अन्य कॉलेज टॉपर्स में स्वाति और महिमा चंद्रा (B.Design – फैशन डिज़ाइन), मुक्ति राघव (B.Design – फैशन कम्युनिकेशन), अनीशा मक्कर (B.Design – टेक्सटाइल डिज़ाइन), पिंकी रॉय (PG डिप्लोमा इन फैशन डिज़ाइन), अंजलि मोहता (M.Design), मान्शी (B.A. मास मीडिया – जर्नलिज्म, बैच 2022–25), वैष्णवी शेट्टी (B.A. मास मीडिया – एनीमेशन, बैच 2022–25), प्रियंशी त्यागी (M.A. मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म, बैच 2023–25) तथा निशा वर्मा (B.Ed, बैच 2023–25) को भी इस वर्ष के कॉन्वोकेशन में सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान प्राचार्य डॉ. बिनीता अग्रवाल (SCE) और प्राचार्य डॉ. नीतू मल्होत्रा (SFI) ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें पूरे वर्ष के दौरान संस्थान की प्रमुख उपलब्धियों और प्रगति को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन डॉ. प्रियंका सरकार ( SSJMC) और नेहा अग्रवाल (SCE) द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिन्होंने सभी अतिथियों, संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों और अभिभावकों का समारोह को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।



