सामाजिक संस्थाओं ने कराया निर्धन परिवार की बेटियो का विवाह
Social organizations got daughters of poor families married

PTG NEWS| जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था व हमारा शिक्षालय संस्था द्वारा निर्धन परिवारो की बेटी आयु कु. सरिता पुत्री श्री तारकेश्वर प्रसाद जिला बलिया उत्तरप्रदेश व नोएडा निवासी आयु कु. ममता पुत्री श्री सूरज मंडल का विवाह आर्थिक सहयोग देकर कराया गया। जिसमें सदस्यों द्वारा दोनों बेटियो के विवाह में विभिन्न घरेलू वस्तु जैसे कि सिलाई मशीन, प्रेस, शूट, साड़ी, गर्म वस्त्र, संदूक आदि उपहार में दिया गया। इसके अलावा परिवारो के लिए उचित धन राशि का भी सहयोग किया गया ; जिससे दोनों ही परिवारों के चेहरे खुशी से खिल उठे और दोनों ही बेटियो का विवाह कार्यक्रम सफलतापूर्वक हुआ व तारो की छाव में बिदाई हुई !इस मौके पर दीपांशु शर्मा(संस्थापक जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था), अनमोल सहगल ,आशीष शर्मा(हमारा शिक्षालय संस्था),अनीता गुप्ता ,विशाल गुप्ता,गब्बर चौहान,गौरव बैसोया,विशाल कुमार,गौरव अग्रवाल,सोनू शर्मा,ओमकार,अंकित शर्मा,अनुज शर्मा(जिला महामंत्री भाजयुमो),गोपाल कनोजिया,अजीत भारद्वाज, आदि उपस्थित रहे।



