देश में प्रतिवर्ष पतंग की डोर (माझा )की चपेट में आकर हजारों लोगों की जान चली जाती है
Thousands of people die every year in the country by coming in the grip of kite string (Majha).

PTG NEWS| देश में प्रतिवर्ष पतंग की डोर (माझा )की चपेट में आकर हजारों लोगों की जान चली जाती है तथा कई लोग घायल हो जाते हैंl कुछ वर्षों प्रयुक्त हो रहा चाइनीज मांझा तो इस दिशा में और भी प्राण घातक साबित हो रहा है lबहुधा इसका शिकार दो पहिया वाहन चालक होते हैं lसड़कों पर मौत बनकर मंडराने वाली इस अकाल मौत से बचने का अब रास्ता निकाल लिया गया है lनेक गार्ड गार्ड प्राइवेट लिमिटेड ने एक ऐसा नेक गार्ड तैयार किया है जो माझे से कटने वाली गर्दन से लोगों को पूरी तरह महफूज रखेगाl नेक गार्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ दीपक भंडारी ने बताया कि अपने खास दोस्त के साथ हुए दर्दनाक हादसे के बाद उन्होंने संकल्प लिया था कि वह अब माझे की चपेट में आकर घायल तथा मरने वाले लोगों की जान बचाएंगेl उन्होंने उसके लिए चीन तथा ताइवान स्थित माझा बनाने वाली फैक्ट्री का दौरा किया तथा उसके बचाने के उपायों की जानकारी हासिल की lविशेषज्ञों तथा तकनीकी की राय तथा शोध के बाद उन्होंने अपनी फैक्ट्री में यह नेकगार्ड तैयार किया lइसकी कीमत भी इतनी कम है कि हर व्यक्ति इसे आसानी से खरीद सकता है lअब यह नेक गार्ड लोगों के लिए एक प्रमुख जीवन रक्षक उपकरण साबित होगा lइसे आसानी से अमेजॉन फ्लिप कार्ड के जरिए ऑनलाइन भी मंगाया जा सकता है llइसके अलावा देशभर के हर शहर में से आसानी से यह नेक गार्ड उपलब्ध होगाl



