केन्द्रीय आर्य युवक परिषद एवं अखिल भारतीय ध्यान योग संस्थान के अन्तर्गत युवा संस्कार समारोह में युवकों व युवतियों को यज्ञोपवीत धारण कराया गया।
Under the Central Arya Yuvak Parishad and All India Dhyana Yoga Sansthan, youths and girls were made to wear Yagyopaveet in the youth ceremony.

PTG NEWS| केन्द्रीय आर्य युवक परिषद एवं अखिल भारतीय ध्यान योग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा अनिल आर्य के नेतृत्व में जानकी वाटिका नेहरू नगर में आयोजित युवा संस्कार अभियान के अन्तर्गत युवा संस्कार समारोह में युवकों व युवतियों को यज्ञोपवीत धारण कराया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में पधारे स्वदेशी आयुर्वेद हरिद्वार के निदेशक डॉ.आर के आर्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि चरित्रवान युवक ही राष्ट्र विरोधी ताकतों का मुकाबला कर सकते हैं क्योंकि चारित्रिक बल सबसे बड़ा बल होता है।युवकों को जीवन मे समयबद्धता,अनुशाशन,माता पिता के आज्ञाकारी,आत्म विश्वासी,संकल्पवान ओर देशभक्त होना चाहिये।ऐसे देश भक्तों का आर्य युवक परिषद निर्माण करती है।चरित्र निर्माण समाज की महती आवश्यकता है।
यज्ञ के ब्रह्मा डा भगवान देव आचार्य ने यज्ञौपरांत युवा पीढ़ी को संबोधित करते हुये कहा कि यज्ञ से त्याग व उपकार की भावना जागृत होती है यज्ञोपवीत हमारी पुरातन गौरवशाली संस्कृति का आधार है।यज्ञोपवीत के तीन धागे स्वजीवन को समुन्नत बनाना तथा राष्ट्र के लिये भावी सन्तति समुन्नत बना कर देने के व्रत का प्रतीक हैं।प्रत्येक भारतीय का यह संस्कार होना चाहिये जिससे राष्ट्र में सद्चरित्र शिक्षित नागरिक उपलब्ध हो सकें।
वरिष्ठ योग शिक्षिका वीना वोहरा ने अपने उद्बोधन में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म समाज को जोड़ता है,तोड़ता नहीं, सत्य सनातन वैदिक धर्म सर्वे भवन्तु सुखिन: की बात करता है।पारिवारिक सद्भावना के बिना जीवन सफल नहीं हो सकता, समाज का उत्थान – राष्ट्र का उद्धार नहीं हो सकता।श्रेष्ठ संस्कारों से युवा पीढ़ी उत्थान के शिखर पर पहुंच सकती है।
विदुषी योग शिक्षिका सुमन बंसल ने युवाओं को नशा मुक्त समाज की स्थापना करने,बीड़ी सिगरेट, अण्डा मांस,शराब तथा गुटके से दूर् रहने का संकल्प कराया।तथा मीनाक्षी अग्रवाल ने समाज में व्याप्त बुराइयों को छोड़ने एवं अच्छाइयों को अपनाने पर बल दिया।
मुख्य यज्ञमान रहे श्रीमती वीना एवं श्री रामप्रकाश गुप्ता ने कहा की युवा पीढ़ी में नशे की आदत बढ़ रही है जिससे प्रदेश का भविष्य खतरे में है।
गायिका श्रीमती सुमन बंसल, मीनाक्षी अग्रवाल,विभा भारद्वाज, जॉली शर्मा,कु. प्राची बत्रा,नरेश आर्य एवं साथी कालकारों द्वारा आधुनिक साजबाज पर गाये गए अद्भुत भजनों ने लोगों को झूमा दिया।
समारोह का कुशल सञ्चालन कर रहे केंद्रीय आर्य युवक परिषद् के प्रांतीय महामंत्री प्रवीण आर्य ने दूर दराज से पधारे लोगों का एवं कार्यक्रम को सफल बनाने वाली टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री डी के अरोड़ा,चौ.मंगल सिंह,श्रीमती अनुराधा अरोड़ा, वीना गुप्ता,सीमा अग्रवाल, अनुराधा भटनागर,उमा शर्मा, केशव देव शर्मा,त्रिलोक शास्त्री, अश्वनी बत्रा आदि उपस्थित रहे।
शांतिपाठ एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।



