उत्तर प्रदेशराज्य - शहर

UPPCL के नवनियुक्त MD रवीश गुप्ता जी ने की फोनरवा संग बैठक कर लिया शहर की बिजली व्यवस्था का फीडबैक

नोएडा llप्रबंध निदेशक पश्चिमांचल विधुत वितरण निगम लिमिटेड के चैयरमैन रवीश गुप्ता जी ने आज सेक्टर-52 फोनरवा कार्यालय में अपने चीफ इन्जीनियर नोएडा संजय जैन जी व समस्त Exen के साथ शहर की बिजली व्यवस्था पर चर्चा कर फीडबैक लिया, फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा जी ने विगत दिनों में नोएडा शहर की सुधरी बिजली व्यवस्था के लगातार सुधारीकरण हेतु किये जा रहे प्रयासों के लिए रवीश गुप्ता जी को धन्यवाद दिया व निवेदन किया कि नोएडा एक विश्व स्तरीय शहर है जहां बिजली के अधुनिकरण के लिए अभी विभाग को बहुत प्रयास करने शेष है,जिससे कि शहर को विशेषकर बारिश,गर्मी,व ऑन्धी आदि के समय में पावर कट का सामना ना करना पडे, जिस हेतु विभाग को लगातार प्रयास जारी रखने है,

15 नवम्बर से जिले में शासन द्वारा लागू की गई नई व्यवस्था की व्यापक जानकारी के लिए सभी Rwa’s के साथ संबंधित SDO’S व इन्जीनियर की मीटिंग कराने हेतु भी फोनरवा अध्यक्ष द्वारा निवेदन किया, व शहर की सभी 11 KVA की एल.टी लाइनों को जल्द-से-जल्द अन्डर ग्राउंड कराने हेतु अनुरोध किया,

प्रबंधन निदेशक रवीश गुप्ता जी ने मीटिंग में फोनरवा एग्जीक्यूटिव कमेटी द्वारा अवगत कराये गये सभी बिन्दुओं को ध्यान पूर्वक सुना व उनका जल्द-से-जल्द निराकरण हेतु अपने अधिनिस्तों को आदेशित किया,

चीफ इंजीनियर संजय जैन जी ने बताया कि नोएडा शहर की बिजली व्यवस्था के अधुनिकरण हेतु लगातार शासन द्वारा मिले रहे दिशा-निर्देशों के तहत कार्य चल रहा है वर्तमान में माननीय NGT के निर्देशों के मद्देनजर खुदाई आदि के कार्यों पर रोक है जैसे ही

माननीय NGT की रोक समाप्त होती है जो कार्य रूक गये है वो कार्य पुनः शुरू हो जाऐगें, बैठक में विजय भाटी, त्रिलोक शर्मा,दिनेश भाटी, देवेन्द्र चौहान, अशोक मिश्रा,जी.एच सचदेवा,विरेन्द्र नेगी, कोसिंदर यादव, प्रदीप वोहरा, अशोक शर्मा, सुमित कुमार,भूषण शर्मा, देवेन्द्र यादव,राजेश सिंह, ह्रदेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button